सरसों की MSP पर खरीद : सरसों की MSP पर खरीद शुरू , जानिए सरसों का नया मूल्य

Rahul Patidar
5 Min Read

जानिए , सरसों की MSP पर खरीद और खरीद केंद्रों से संबंधित जानकारी…

रबी के सीजन में सरसों की खेती किसान भाइयों द्वारा मुख्य रूप से की जाती हैं।रबी सीजन की फसलों में गेहूं के पश्चात् सरसों का मुख्य स्थान है।तिलहनी फसलों के अंतर्गत सरसों का एक प्रमुख स्थान हैं।हमारे देश में कई राज्यों में सरसों की खेती मुख्य रूप से की जाती हैं।सरसों एक नकदी फसल हैं।इस वर्ष भी अधिकांश किसानों ने सरसों की बुवाई की हैं इसलिए सरसों का बाजार भाव कम देखने को मिला हैं।रबी फसल की कटाई प्रारंभ होने के साथ ही किसान भाई सरसों की न्युनतम समर्थन मूल्य(MSP)पर खरीद का इंतजार कर रहे थे।सरसों की खेती करने वाले किसान सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए इंतजार कर रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने रबी फसल की सरकारी खरीद की तारीख निर्धारित कर दी हैं।हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने एक्स पर पोस्ट कर गेहूं एवं सरसों की खरीद की तारीख की जानकारी दी हैं।सरसों एवं गेहूं की न्यूनतम समर्थन पर मूल्य पर खरीद की संपूर्ण व्यवस्था सरकार ने कर ली हैं।किसान भाई अपनी फसल की बिक्री कर सकते हैं।हरियाणा सरकार के अनुसार इस वर्ष भी पूर्व के वर्ष के समान राज्य की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) पर सरसों की खरीद 26 मार्च 2024 एवं गेहूं के खरीद 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।आइए , मीडिया 1 द्वारा सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य(Minimum Support Price) पर खरीद से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

सरसों की खरीद के लिए क्या रहेगी व्यवस्था??

रबी सीजन की सरसों और गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद हेतु हरियाणा सरकार ने खरीद केंद्र बनाए हैं। राज्य में सरसों की खरीद के लिए 104 खरीद केंद्र बनाए गए हैं।हरियाणा में हिसार जिले में सरसों के खरीद के लिए लगभग 13 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं जैसे – बरवाला , उकलाना , बालसमंद , आदमपुर , लौहारीराघो , लोहचब , सिसाय , अग्रोहा , हांसी , खेडी और बास आदि मंडियों में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।हरियाणा में सिरसा जिले में लगभग 63 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें 4 नए खरीद केंद्र है गांव में जैसे – कालांवाली , घोडांवाली , कुरंगावाली , जगमालवाली , ढूढियांवाली , डबवाली , बिज्जूवाली , पन्नीवाला , साहूवाला , गोरीवाला , भूर्टवाला , करीवाला , बनवाला , कालूआना , कागदाना , कुतियाना , हैबूआना , मल्लेकां , मारीकां , अलिकां , खारियां , बप्पां , लोहगढ़ , कुत्ताबढ़ , धोलपातिया , ऐलनाबाद , पतलीडाबर , बडागुढा , देसूजोधा , भावदीन , झोरडरोही , अबुबशहर , जीवननगर , चौटाला , सुरतिया , सिरसा , चक्का , कमाल , थिराज , फग्गू , हस्सू , दडबी , बणी , डिंग और गंगा आदि में खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

सरसों खरीद हेतु मंडियों में किसानों के लिए क्या रहेगी व्यवस्था??

हरियाणा राज्य में सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य(Minimum Support Price)पर खरीद के लिए किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए जिले की मंडियों में सरकार ने बिजली , शौचालय , पीने के पानी और छाया की व्यवस्था की हैं।किसानों को फसल की बिक्री में सुविधा हो इसके लिए सिरसा जिले में 4 ओर नए खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। नए खरीद केंद्र स्थापित करने से आसपास के किसानों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सरसों का क्या होगा नया मूल्य??

रबी विपणन सीजन 2024 के लिए केंद्र सरकार की ओर से सरसों का न्युनतम समर्थन मूल्य(MSP) प्रति क्विंटल लगभग 5,650 रुपए तय किया गया हैं जो पूर्व के सीजन से 200 रुपए अधिक हैं।केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष रबी और खरीफ सीजन की फसल की बुवाई से पूर्व फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य(Minimum Support Price)तय किया जाता हैं और इसी मूल्य पर सभी फसलों की खरीद की जाती हैं।राज्य सरकार द्वारा इस मूल्य पर अधिलाभ(Bonus) का ऐलान कर राज्य के किसानों को लाभ दिया जाता है।

सरसों खरीद के लिए क्या मानक निर्धारित किए गए??

सरसों खरीद के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं।इसके अनुसार सरसों में नमी की मात्रा 8% तय की गई हैं।यदि इससे अधिक सरसों में नमी होती हैं तब बाजार में सरसों का मूल्य कम मिलता हैं।किसान भाई से आग्रह हैं सरसों की बिक्री से पूर्व फसल को सही से सुखाकर बिक्री के लिए ले जाए।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *