खरबूजे की उन्नत 5 किस्में : इन किस्मों का करें चयन , होगी बंपर कमाई

Rahul Patidar
6 Min Read

खरबूजे की खेती से संबंधित जानकारी..

गर्मी का मौसम चल रहा हैं और गर्मी के मौसम में ज्यादा बिकने वाले फल खरबूज और तरबूज हैं।किसान भाई गेहूं , चना , मक्का और धान की फसलों की खेती के अतिरिक्त फल और सब्जियों की खेती से भी अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।गर्मी मौसम में खाली पड़ी जमीन का उपयोग करना हो तो खरबूज और तरबूज बेहतर विकल्प हैं।खरबूज और तरबूज गर्मी में ज्यादा बिकने वाला फल हैं।किसान भाई रबी की फसल को मार्च-अप्रैल में काटने और खेत खाली करने में लगे हैं और इसके बाद खेत खाली रहेंगे और ज्यादातर किसान अब अगली फसल की बुवाई बारिश के मौसम में करेंगे इसलिए किसान खाली खेत में खरबूज और तरबूज की खेती करके मुनाफा ले सकते हैं।किसान भाई जायद सीजन में खरबूजे की खेती करके काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।किसान भाइयों को खरबूजे की उन्नत किस्मों की जानकारी होना आवश्यक हैं।आइए , मीडिया 1 द्वारा खरबूजे की उन्नत 5 किस्मों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।

खरबूजे की उन्नत 5 किस्में

खरबूजे की ऐसी बहुत सी उन्नत किस्में हैं जिससे कम लागत में अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती हैं।खरबूजे की उन्नत 5 किस्में इस प्रकार है-

(1) हरा मधु किस्म

खरबूजे की हरा मधु किस्म में फल का औसत भार 1 किग्रा तक होता हैं।इस किस्म का फल 2 से 3 सेमी मोटा , पकने पर फल का रंग हल्का पीला , गुदा का रंग हल्का हरा , धारीदार(हरे रंग की धारियां) एवं रसीला होता हैं।

(2) मधुरस किस्म

खरबूजे की मधुरस किस्म में फल का औसत भार 700 ग्राम तक होता हैं।इस किस्म के फल गोल , चपटे , फल का रंग गहरा हरा , गुदा का रंग नारंगी होता हैं।खरबूजे की मधुरस किस्म में एक बेल पर लगभग 4 से 5 फल होते हैं।

(3) पंजाब सुनहरी किस्म

खरबूजे की पंजाब सुनहरी किस्म में फल गोलाकार , पकने पर रंग हल्का पीला , गुदा का रंग नारंगी और रसदार होता हैं।इस किस्म में लता की लंबाई मध्यम होती हैं।

(4) शरबती (S-445) किस्म

खरबूजे की शरबती (S-445) किस्म में फल गोल , मध्यम आकार , छिलके का रंग हल्का गुलाबी और जालीदार , गुदा का रंग नारंगी एवं मोटा होता हैं।खरबूजे की शरबती (S-445) किस्म में एक बेल पर लगभग 3 से 4 फल होते हैं।

(5) I.V.M.M.3 किस्म

खरबूजे की I.V.M.M.3 किस्म में फल का औसत भार 500 से 600 ग्राम तक होता हैं।इस किस्म के फल के पकने पर रंग हल्का पीला , गुदा का रंग नारंगी , धारीदार और मीठा होता हैं।

खरबूजे की बुवाई कैसे की जाए??

अधिक ठंडे प्रदेशों में खरबूजे के बीजों की रोपाई अप्रैल और मई के माह में की जानी चाहिए।खरबूजे की खेती में बुवाई पौधों और बीज दोनों ही तरीकों से की जा सकती हैं।खरबूजे की बुवाई के लिए नालियों का निर्माण किया जाता हैं और बीजों की बुवाई नाली के किनारों पर बनी मेड़ों पर की जाती हैं।यदि दूरी की बात की जाए तो नालियों की चौड़ाई 30 से 40 सेमी और बीजों की बुवाई 50 से 60 सेमी की दूरी पर करना चाहिए।बीजों को क्यारियों और नालियों में 2 से 3 सेमी . की गहराई में बोया जाता हैं तथा बीजों को 2 फीट की दूरी पर बोना चाहीए।बीजों को रोग से बचाने हेतु बीज को बोने से पहले उनका थिरम या कैप्टान द्वारा उपचार कर लेना चाहिए। 1 हैक्टेयर खेत में लगभग 1 से 2 किलो बीज की जरुरत होती हैं।

खरबूजे की खेती में लागत और प्राप्त होने वाला लाभ

खरबूजे के 1 हेक्टेयर खेती पर लगने वाली लागत
3 से 5 किग्रा बीज लगभग 1000 रूपये
खेत तैयारी लगभग 3000 रूपये
रोपाई एवं खाद 6000 रूपये
तुड़ाई पर मजदूरी 3000 रूपये
कुल खर्च लगभग 13000 रूपये
खरबूजे की खेती से प्राप्त उपज प्रति हैक्टेयर 200 से 250 क्विंटल होती हैं और बाजार में खरबूजे का भाव प्रति किग्रा 15 से 20 रुपए होता हैं।इसके अतिरिक्त खरबूजे की फसल से प्राप्त बीज प्रति हैक्टेयर 6 क्विंटल तक होता हैं।खरबूजे के बीज का भाव प्रति क्विंटल लगभग 15 हजार रुपए तक होता हैं।इस प्रकार खरबूजे की एक बार की फसल से 3 से 4 लाख और बीजों से 77 हजार तक का मुनाफा कमा सकते हैं।

खरबूजे की खेती के लिए सरकार की ओर से मिलती हैं सब्सिडी

खरबूजे की खेती के लिए सरकार की ओर सब्सिडी दी जाती हैं।केंद्र और राज्य सरकार किसानों को कृषि यंत्रों , फसलों और
अन्य कृषि संबंधित कार्यों में सहायता प्रदान करती हैं।जायद सीजन में खरबूजे की खेती के लिए मध्यप्रदेश में किसानों को सब्सिडी भी दी जाती हैं।खरबूजे की खेती के लिए सब्सिडी के रूप में विभाग द्वारा 0.200 हैक्टेयर में इकाई लागत 10 हजार रुपए निर्धारित किए गए हैं।इस पर 35% सब्सिडी दी जाती हैं।इस प्रकार खरबूजे की खेती के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से किसानों को 3500 रुपए की सब्सिडी दी जाती हैं।

Spread the love
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *