गेहूं की कटाई के पश्चात् क्या करें किसान भाई??
रबी सीजन में अप्रैल माह में गेहूं की कटाई का कार्य खत्म हो जाता हैं।गेहूं की कटाई के पश्चात् खेत खाली हो जाते हैं।रबी की फसल की कटाई के पश्चात् खरीफ की फसल की बुवाई तक खेत खाली रहते हैं।किसान इस अंतराल में 2 से 3 माह में ग्रीष्म ऋतु में सब्जियों की खेती करके काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं।अप्रैल के माह में कई प्रकार की सब्जियों की खेती की जा सकती हैं।इन उन्नत सब्जियों की खेती से कम लागत में काफी अच्छा उत्पादन प्राप्त होता हैं और गर्मी में इनकी बाजार मांग भी बहुत होती हैं जिससे इनका काफी अच्छा भाव मिल जाता हैं।सब्जियों की खेती की खासियत यह हैं कि यह कम समय में तैयार हो जाती हैं जिससे किसान खरीफ की फसल की बुवाई तक खेत खाली भी कर सकते हैं।अप्रैल के माह में जायद सीजन की सब्जियों की खेती करके काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त किया जा सकता हैं।आइए , मीडिया 1 द्वारा गर्मी के सीजन में बोई जाने वाली इन उन्नत 5 सब्जियों की खेती से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
ग्रीष्मकालीन उन्नत 5 सब्जियों की खेती
(1) तोरई की खेती
तोरई(तुरई) एक कद्दू वर्गीय फसल हैं।तोरई की खेती ग्रीष्म ऋतु और वर्षा ऋतु दोनों में की जा सकती हैं।किसान तोरई की खेती से काफी अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं।तोरई की खेती पूरे भारत में की जाती हैं।हमारे देश में तोरई की खेती व्यावसायिक रूप से की जाती हैं क्योंकि इसकी बाजार मांग बहुत होती हैं।तोरई का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से फायदेमंद होता हैं।तोरई में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता हैं इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी होता हैं।तोरई की खेती में प्रति वर्ष प्रति एकड़ में 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती हैं।
गर्मी के सीजन में किसान भाई तोरई की इस किस्म की खेती कर सकते हैं जैसे – पूसा स्नेह आदि।
तोरई की पूसा स्नेह किस्म के विकास का श्रेय IARI(Indian Agricultural Research Institute)(भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) को जाता हैं।तोरई की पूसा स्नेह किस्म के फल का आकार मध्यम , नरम और रंग गहरा हरा होता हैं।इस किस्म के फल पर धारियां बनी होती हैं जिनका रंग काला सलेटी होता हैं।तोरई की यह किस्म उच्च तापमान के लिए सहनशील हैं।तोरई की पूसा स्नेह किस्म के पकने की अवधि लगभग 45 से 50 दिन हैं।
(2) लौकी की खेती
लौकी एक ऐसी सब्जी हैं जो सभी मौसम में मिल जाती हैं इसलिए लौकी की खेती वर्ष में तीन बार की जा सकती हैं।मंडी में लौकी की सब्जी की मांग हर समय बनी रहती हैं।लौकी के सेवन से बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता हैं।लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व जैसे – कैल्शियम , मैग्नेशियम , पोटैशियम , आयरन , ज़िंक , लवण , प्रोटीन , विटामिन A व C आदि।लौकी के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती हैं और पाचन क्रिया भी सही रहती हैं।लौकी की गर्मी में मांग अधिक रहती हैं।लौकी में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती हैं इसलिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता हैं।लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति करते हैं एवं शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।इसके अतिरिक्त लौकी गंभीर बीमारियों में औषधि के रूप में भी कार्य करती हैं।लौकी की खेती से प्रति वर्ष प्रति एकड़ 1 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती हैं।
गर्मी के सीजन में किसान भाई लौकी की इन किस्मों की खेती कर सकते हैं जैसे – पूसा संदेश और पूसा नवीन आदि।
लौकी की पूसा नवीन किस्म के विकास का श्रेय IARI(Indian Agricultural Research Institute)(भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) को जाता हैं।लौकी की पूसा नवीन किस्म के फल का आकार सीधा और लंबाई 30 से 40 सेमी होती हैं।लौकी की पूसा नवीन किस्म से प्राप्त उत्पादन प्रति एकड़ लगभग 70 से 90 क्विंटल हैं।
(3) भिंडी की खेती
भिंडी की बाजार मांग बनी रहती हैं जिससे इसका काफी अच्छा भाव मिल जाता हैं।भिंडी का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं।भिंडी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे – कैल्शियम , फास्फोरस , कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन और विटामिन A , B और C आदि।इसके अतिरिक्त भिंडी में थायमिन और राइबोफ्लेविन भी पाया जाता है और इसमें आयोडीन की मात्रा भी अधिक होती हैं।भिंडी के सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलता हैं।भिंडी एक कम अवधि में पकने वाली सब्जी हैं।भिंडी की बुवाई के 15 दिन पश्चात् फल आना प्रारंभ हो जाते हैं।भिंडी की पहली तुड़ाई का कार्य , बुवाई के लगभग 45 दिन पश्चात् कर सकते हैं।ग्रीष्म ऋतु में भिंडी की खेती से प्राप्त उत्पादन प्रति एकड़ लगभग 10 टन हैं।भिंडी की खेती से प्रति वर्ष प्रति एकड़ 3 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती हैं।
गर्मी के सीजन में किसान भाई भिंडी की इन किस्मों की खेती कर सकते हैं जैसे – परबनी क्रांति , अर्का अनामिका और पूसा A-4 आदि।
(4) मूली की खेती
मूली की खेती भी किसानों के लिए फायदेमंद होती हैं।मूली की मांग भी बाजार मांग भी बहुत होती हैं।मूली का उपयोग सब्जी के साथी कच्चे सलाद और अचार के रूप में भी किया जाता हैं।मूली के सेवन से बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता हैं।मूली का बाजार में मूल्य प्रति किग्रा 10 से 15 रुपए तक होता हैं इस प्रकार मूली की खेती में प्रति वर्ष प्रति एकड़ में 1.50 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती हैं।
गर्मी के सीजन में किसान भाई मूली की इस किस्म की खेती कर सकते हैं जैसे – पूसा चेतकी आदि।
मूली की पूसा चेतकी किस्म कम समय में पकने वाली एक स्वादिष्ट किस्म हैं।मूली की पूसा चेतकी किस्म के पत्तों की सब्जी बनाई जाती हैं।मूली की इस किस्म के पत्ते बिना कटे और पत्तों का रंग एक समान हरा होता हैं।मूली की पूसा चेतकी किस्म के पकने की अवधि लगभग 35 से 40 दिन हैं।मूली की पूसा चेतकी किस्म से प्राप्त उत्पादन प्रति एकड़ लगभग 100 क्विंटल तक हैं।
(5) खीरा की खेती
गर्मी के मौसम में खीरे की मांग बाजार में बहुत होती हैं।गर्मी के सीजन में खीरे की खेती से किसान भाई काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।खीरे का सेवन मुख्य रूप से कच्चे सलाद के रूप में किया जाता हैं।खीरे को कच्चा सलाद के रूप में प्रयोग करने के अतिरिक्त इसकी सब्जी भी बनाई जाती हैं।खीरे में पानी की अधिक मात्रा पाई जाती हैं इसलिए इसका सेवन फायदेमंद माना जाता हैं।खीरा की खेती में प्रति वर्ष प्रति एकड़ में 50 हजार रुपए तक की कमाई की जा सकती हैं।
गर्मी के सीजन में किसान भाई खीरे की इस किस्म की खेती कर सकते हैं जैसे – पूसा उदय किस्म आदि।
खीरा की पूसा उदय किस्म के विकास का श्रेय IARI(Indian Agricultural Research Institute)(भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान) को जाता हैं।खीरा की पूसा उदय किस्म के पकने की अवधि लगभग 50 से 55 दिन हैं।खीरा की पूसा उदय किस्म से प्राप्त उत्पादन प्रति एकड़ लगभग 55 क्विंटल हैं।